जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने आ रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में जलभराव, सीवर लाइन चोक होने और क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार को जगाने के लिए डमरू बजाया जा रहा है। विधायक पांच वर्ष में सिर्फ एक बार वोट मांगने आते हैं। सन्नी मल्होत्रा व पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि गहरी नींद में सोए प्रशासन और नगर निगम का जगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे शहर का बुरा हाल है। लोग परेशानियों को झेल रहे हैं। शहर की तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। व्यापारी परेशान हैं, लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। स्थानीय व्यापारी जितेंद्र सिंह व मनोज ने कहा कि जलभराव, सीवर चोक होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने कारण व्यापार भी चौपट हो रहा है। दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल है। क्षेत्र के आश्रमों, मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सभी सीवर के दूषित पानी से होकर निकलते हैं। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहने से संक्रामक रोगों का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मोहनचंद्र, सुनील शर्मा, अजय, कर्तव्य ममगई, विकास कुमार, अंकुश भाटिया, प्रिंस, राजेंद्र, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत से सजे मंच पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal