हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं।
प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों ने जल निकासी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पानी निकालने के लिए सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी की मदद ली जा रही है। जेसीबी से नालियों की सफाई और खुदाई कर जल निकासी का मार्ग सुचारु किया जा रहा है।
सुमननगर की गली संख्या 3 और 4 में विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन के अनुसार अब तक पंप सेट से करीब 35 लाख लीटर, शिविर के माध्यम से 15 लाख लीटर तथा नमामि गंगे की रुड़की शिविर टीम द्वारा करीब 15 लाख लीटर पानी निकाला जा चुका है। जल निकासी का काम अभी भी जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस






