मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने के विरोध में आज सर्व समाज की एक बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि राजपूत समाज की वीरांगनाओं का इतिहास त्याग, साहस, स्वाभिमान और बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है। ऐसे ऐतिहासिक बलिदानों पर किसी भी प्रकार की अभद्र अथवा अपमानजनक टिप्पणी समाज स्वीकार नहीं करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने कहा कि “राजपूत समाज की वीरांगनाओं ने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। ऐसे बलिदान को कायरता कहना न केवल उन वीरांगनाओं का अपमान है, बल्कि हमारे इतिहास और सनातन संस्कृति का भी अपमान है। किसी भी व्यक्ति को ऐतिहासिक तथ्यों और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए बयान देना चाहिए। हम स्वरा भास्कर की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं और उनसे अपने बयान पर पुनर्विचार कर समाज से क्षमा मांगने की अपेक्षा करते हैं।” बैठक में अनिरुद्ध सिंह, अमित पुंडीर,दिव्य प्रताप सोलंकी, दिवाकर सोलंकी, प्रतीक ज़ी, संदीप चौहान , राजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वरा भास्कर की टिप्पणी का विरोध करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा
मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल






