चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आज भव्य अभिमुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र एवं भविष्य के निर्माण की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग तथा सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने विशेष रूप से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनुचित प्रभाव की संस्कृति से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण दौर में अपना पूरा ध्यान शिक्षा, लक्ष्य, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित करें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में महाविद्यालय के मुख्य अनुशास्ता डॉ. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीय अनुशासन, आचार-संहिता एवं छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि संकाय के अधिष्ठाता एवं उद्यान विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह ने कृषि शिक्षा के महत्व तथा उच्च शिक्षा में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान के एग्रोनॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, शोध एवं रोजगार की संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने बी.एससी. एवं एम.एससी. रसायन विज्ञान के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला कार्य, अध्ययन पद्धति एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों को वनस्पति विज्ञान के अध्ययन एवं शोध के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। डॉ. आयुष कुमार ने मृदा रसायन विज्ञान तथा कृषि में मृदा की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. तेशु कुमार ने एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा में इसकी भूमिका के बारे में विद्यार्थियों को बताया। एनएसएस अधिकारी डॉ. सायोनी दास ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। खेल अधिकारी डॉ. सहदेव मान ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेलकूद गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में डॉ. सुधीर कुमार ने बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम एवं कृषि शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि डॉ. रविन्द्र कुमार ने बी.कॉम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वाणिज्य शिक्षा, पाठ्यक्रम तथा भविष्य में उपलब्ध कैरियर अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमबीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए विभिन्न वक्ताओं का परिचय कराया तथा विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सभी नवप्रवेशित स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों एवं गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत के प्रति उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, नशामुक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया विभागीय गणित मेले में परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मंडी क्षेत्र में स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं ने जनपद शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विभागीय गणित मेला 2026-27 में उत्कृष्ट गणितीय ज्ञान, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम

अंकित बालियान के परिजनों से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जताई गहरी संवेदना

लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने किया डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से

हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर अभियान की समयावधि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा मानसून अवधि समाप्त होने से पूर्व मिशन मोड में वृक्षारोपण कार्य

श्री गोलोक नाथ श्री राधा-माधव जीके जयकारों से गूंजा गांधी कॉलोनी, निकली भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री श्री गोलोक धाम के 24वें पाटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को गांधी कॉलोनी स्थित श्री श्री गोलोक धाम मंदिर से भव्य प्रेमाभिसार रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्री श्यामा श्याम जी* की मनोहारी झांकी से सुसज्जित रथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई