मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा डॉक्टर लोकेश चंद्र गुप्ता का अपर निदेशक सहारनपुर मंडल बनने पर हार्दिक स्वागत किया गया संचालन सुनील सिंघल ने किया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की गुप्ता जी ने नो वर्ष इस जनपद में मरीजों की सेवा की है निस्वार्थ भाव से और पूर्ण ईमानदारी से इन्होंने जनपद में काम किया है नई जिम्मेवारी मिलने पर हम इनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं महामंत्री दिनेश बंसल व अनिल तायल ने कहा कि जब कोई अधिकारी पूर्ण ईमानदारी से काम करता है तो पूरे समाज का सर गर्व से ऊंचा होता है गुप्ता जी ने कहा आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं आज अपने परिवार में बैठा हूं वरना नौकरी में परिवार के साथ बैठने का टाइम मिलता है स्वागत करने वालों में संजय मित्तल सुनील सिंघल प्रमोद मित्तल विश्व की बिट्टू दिनेश बंसल अनिल तायल पवन बंसल अमित बंटी सरवन मित्तल रजत गोयल आदि उपस्थित रहे

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध






