लखनऊ/शामली (रिपोर्टर)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा बनती गेरा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना अत्यंत कष्टदायी और पूरे जनपद के लिए दुखद है।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि करीब पांच दिन पूर्व हरियाणा से आए शार्प शूटर द्वारा अंकित बालियान की सरेआम हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया। यह घटना केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद, उत्तर प्रदेश और सरकार के लिए भी चुनौतीपूर्ण एवं अत्यंत दुखद थी। उन्होंने कहा कि अंकित के परिवार ने अपना बेटा खोया है। आने वाले दीपावली, होली, रक्षाबंधन सहित हर त्योहार पर परिवार को अपने बेटे की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि जिस मां की कोख सूनी हो गई है, उस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में किसी भी अपराधी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अंकित बालियान की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े जाते समय आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई हुई और मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हुए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई की जाएगी और सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं देगी।
अखिलेश यादव द्वारा एनकाउंटर पर सवाल उठाए जाने के संबंध में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले अपराधियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की जाती है और जब पुलिस अपराधियों को पकड़ती है तो कार्रवाई पर ही सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव का एक वीडियो देखा, जिसमें वे कार्यकर्ताओं के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब किसी परिवार का बेटा चला गया हो, पूरे क्षेत्र में शोक और रोष का वातावरण हो, ऐसे समय में इस तरह हंसना और घटना की तुलना राजनीतिक रूप से करना संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह देखना चाहिए कि सरकार ने इतनी तेजी से कार्रवाई कर अपराधियों को संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में अपराध करके कोई बच नहीं सकता। यदि किसी कार्रवाई पर कोई सवाल है तो उसकी जांच की मांग की जा सकती है, लेकिन केवल राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अंकित बालियान के पिता से भी बातचीत की है। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और शार्प शूटरों की पहचान भी की है। उन्होंने कहा कि परिवार की संतुष्टि के बावजूद यदि विपक्ष को किसी प्रकार का संदेह है तो वह तथ्य सामने रखे, लेकिन बिना आधार के सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगी। यदि इस हत्याकांड के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का खुलासा होता है अथवा कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

एमडीए के चाबुक से त्राहिमाम कर उठे अवैध निर्माण कर्ता, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3, 4 व 5 में मंडलायुक्त महोदय, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को हुई अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एमडीए द्वारा निर्मित किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध






