मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुबह के समय मुख्यमंत्री द्वारा शिवचौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने के करीब तीन घंटे के अंतराल पर दोपहर बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तराखण्ड सीमा से खतौली में मेरठ सीमा तक दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों पर जमकर फूल बरसाए।

पुलिस लाइन में पहुंचे हेलीकॉप्टर में डीएम और एसएसपी ने पुष्प वर्षा के लिए प्रस्थान किया। दोनों अधिकारियों द्वारा हेलिकॉप्टर से जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसा कर किया। पुलिस लाइन से वह हेलीकॉप्टर से सीधे उत्तराखण्ड बॉर्डर पर भूराहेडी चेक पोस्ट पहुंचे यहां कावडिय़ों की अपार भीड़ पर उन्होंने पुष्पवर्षा की। इसके बाद हेलिकॉप्टर से पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मन्सूरपुर, खतौली में अलकनंदा नहर पुल पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए गए। पुष्प वर्षा होते देख कावंड यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। मुजफ्फरनगर सीमा में हाईवे पर पुष्पवर्षा करने के बाद दोनों अधिकारी पुलिस लाइन में ही वापस लौटे।

सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल समझौते के बाद समाप्त
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे में न्याय की मांग को लेकर जारी जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल के नौवें दिन आज प्रशासन,पुलिस व सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह से वार्ता व समझौते सम्मान के बाद भूख हड़ताल समाप्त होकर मामले का सम्मानपूर्वक पटाक्षेप हो गया। जिला






