मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे में न्याय की मांग को लेकर जारी जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल के नौवें दिन आज प्रशासन,पुलिस व सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह से वार्ता व समझौते सम्मान के बाद भूख हड़ताल समाप्त होकर मामले का सम्मानपूर्वक पटाक्षेप हो गया।
जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक व सपा नेताओं की मौजूदगी में जूस पिलाकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। इस दौरान सपा नेता चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता साजिद हसन, राकेश शर्मा,सोमपाल सिंह कोरी, युधिष्ठिर पहलवान, डॉ इसरार अल्वी,सलमान त्यागी सहित समाजवादी पार्टी व अन्य सामाजिक संगठन के नेता भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह का लगातार संघर्ष काम आया तथा मामले में दोनों पक्षों में समझौता होकर मामले का सम्मानपूर्वक हल निकला। सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह ने इस आंदोलन में दिन रात साथ देने वाले पार्टी नेताओं व जिले के समर्थकों का साथ देने के लिए आभार जताया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






