मां भगवती जन सेवा समिति का 11 दिवसीय विशाल भंडारा संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मां भगवती जन सेवा समिति द्वारा गंग नहर पटरी, लोहा पुल से करीब 500 मीटर ज्वालापुर की ओर आयोजित 11 दिवसीय विशाल भंडारे का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पहुंचकर मां भगवती का महाप्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ अर्जित किया।
समापन अवसर पर मां भगवती का विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर भंडारे का शुभारंभ हुआ। भक्ति संगीत और मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने 11 दिनों तक निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पदाधिकारियों और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों, कॉलोनीवासियों, दानदाताओं, धर्मप्रेमी लोगों, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय, ​उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, ​सचिव: सतीश शर्मा, ​कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सुनील मिश्रा, सोनू राणा, अनिल उपाध्याय नेक राम, सुरजीत राणा, विनोद कुमार, सुभाष कश्यप, शोभित शर्मा, सारित त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान- 2026 का शानदार आगाज़

बुढाना में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में सत्येंद्र कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बुढाना, गजेन्द्र पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक बुढाना, महेंद्र यादव तहसीलदार बुढाना, आलोक रंजन अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना, सुमन शर्मा थानाध्यक्ष महिला थाना बुढाना, नरेश कुमार निरीक्षक अपराध थाना बुढाना,

मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने पर शिव विहार विकास समिति ने जताया रोष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएलओ द्वारा सामान्य त्रुटि और विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना

युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर रविवार को सनातन एकता, धर्म रक्षा और सामाजिक जागरण के संकल्प का साक्षी बना। शिविर में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के

लगातार जारी है उछाली आश्रम का कांवड़ सेवा शिविर सेवा, श्रद्धा और समर्पण का पर्व है कांवड़ यात्रा-श्रीमहंत विष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवण नगर स्थित श्री गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर लगातार जारी है। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों को सेवा भाव के साथ चाय नाश्ता, जलपान और भोजन कराया जा रहा है। शिवभक्त शिविर में सुबह दस बजे से भोजन और जलपान ग्रहण कर रहे हैं। उछाली आश्रम के

व्यापार संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का मनाया जन्म दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के स्वतंत्र प्रभार मंत्री (आबकारी व मद्य निषेध विभाग) नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर व्यापार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय में मरीज को फल वितरण कराए गए। कार्यक्रम

प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार ओर कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना ही भारतीय जागरूकता समिति का उद्देश्य-एडवोकेट ललित मिगलानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति वर्ष 2013 से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा पिछले वर्षों में विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई