मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बारिश के बीच मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ श्रद्धालुओं हेतु कि गई सुरक्षा व्यवस्थाओं देखा तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी देखा। इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिव चौक पर शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा भी की ।मंडलायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण भी मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






