सीमा पर शिवभक्तों का मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में आज माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के अंतर्राज्यीय बार्डर (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत भूराहेड़ी चेक पोस्ट पहुंचकर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर एवं चेकिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान उत्पन्न न होने दिया जाए। इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनकी यात्रा की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर जनपद मुजफ्फरनगर में प्रवेश कर रहे शिवभक्त श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने भी आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर ‘बम-बम भोले’ एवं ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा कांवड़ मार्ग पर स्वयं खड़े होकर जनपद में प्रवेश करने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उनके साथ “बम-बम भोले” का उद्घोष किया तथा सभी शिवभक्तों को सुरक्षित, मंगलमय एवं सुखद कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal