मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को नहर पटरी मार्ग पर स्थित चित्तौड़ा,सराय, सठेड़ी, नावला कोठी तथा खतौली कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने चिकित्सा शिविरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, एंबुलेंस व्यवस्था एवं चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके उपरांत उन्होंने खतौली स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा समन्वय, निगरानी एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा, सेवा-भाव एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। जनपद में स्थापित सभी कांवड़ चिकित्सा शिविरों पर 24 घंटे चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






