दुग्ध शाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर “डेयरी कॉन्क्लेव-2026” का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में दुग्ध शाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “स्वर्ण महोत्सव” के क्रम में “डेयरी कॉन्क्लेव-2026” का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सभी 75 जनपदों में पशु पालन विभाग व दुग्ध शाला विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन सेवानिवृत निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड डॉ. प्रेम कुमार, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। डेयरी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना (62.25 लाख), मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना (23.6 लाख), मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना (2 लाख) तथा मुख्यमंत्री पशुपालक प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को विभिन्न तकनीकी जानकारी देने हेतु किया गया। डॉ. प्रेम कुमार, सेवानिवृत निदेशक पशुपालन विभाग, उत्तराखंड ने पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी पशुपालकों एवं कृषकों को दी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने पशुओं में होने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। एस.एम.आई. लेखराज सिंह ने दुग्ध समितियों तथा डेयरी सेक्टर में अवस्थापना सुविधाओं के प्रावधानों व अनुदानों के बारे में बताया। लीड बैंक प्रबन्धक अनिल कुमार द्वारा पशुधन ऋण तथा किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े लाभ एवं उद्देश्यों व पशुधन बीमा के विषय में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. दीपक शर्मा ने पशुपालन व पशु उत्पाद व विपणन के बारे में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में पराग महा प्रबन्धक के श्री विनोद कुमार द्वारा पशुपालकों को तकनीकी जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारीगण, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. स्नेहल, डॉ. अजय एवं दुग्ध विकास वीभग से श्री कामेंद्र सिंह सहित लगभग 100 से अधिक पशुपालकों ने डेयरी कॉन्क्लेव में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना 2026-27 के लाभार्थियों तथा मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना 2025-26 के प्रतीक्षा सूची में चयनित पात्र लाभार्थियों को चयन पत्र भी वितरित किए गए। मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के वर्ष 2024-25 के लाभार्थी ग्राम सोंटा निवासी श्री प्रियांशु राठी ने योजना से प्राप्त लाभों के बारे में बताते हुए सफल डेयरी संचालन के गुर/ तरीके पशुपालकों से साझा किये। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति से डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। डॉ. जितेन्द्र गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों को सफल कार्यक्रम आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई