मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले श्री गीता मानस मण्डल द्वारा संचालित 56वें कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सनातन धर्म सभा भवन मे पूजा अर्चना के साथ किया। शहर में यह कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाला सबसे पुराना सेवा शिविर है जिसे 1971 में लगाया गया था। उद्घाटन के अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में नरेंद्र कुमार, अजय तायल, अजय गर्ग, शोभित गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, नन्द गोपाल बंसल, सतीश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, अमित गर्ग, नितिन नामदेव, नवीन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, रजत गुप्ता एवं नगर के सम्मानित गणमान्य जन भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम मे अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता,विमल प्रताप, सतीश गर्ग, रजनीश, महेंद्र रावत, स्वीटी आदि तथा सहयोगी संस्थाओ सनातन धर्म सभा, लायंस क्लब दिव्य, शिव मूर्ति संचालक मण्डल, श्री राम लीला सभा शहर, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यो/कार्यकर्ताओ द्वारा कांवड़ सेवा में सहयोग किया गया। कांवड़ सेवा शिविर उद्घाटन के उपरांत श्री गीता मानस मण्डल द्वारा प्रसाद/भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी गई। इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या मे कांवड़िये भाईयो- बहनो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा विश्राम किया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






