मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बुधवार को पूरे दिन विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचीं और उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, चिकित्सा व्यवस्थाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सेवा शिविरों का उद्घाटन भी किया तथा महिला कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा में सहभागिता की। इसके बाद लहना सिंह चौपड़ा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क चिकित्सा वाहन का का शुभारंभ किया तथा चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने वहलना स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी आवश्यकताओं तथा सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सिटी सेंटर के सामने चल रहे शिव परिवार सेवा समिति के निःशुल्क कांवड़ शिविर में चिकित्सा सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने श्री गीता-मानस मंडल, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित 56वें कांवड़ सेवा शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद, लक्ष्मीनगर द्वारा आयोजित 29वें कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह में भी सहभागिता कर सेवा कार्यों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत स्वरूप है। ऐसे सेवा कार्य समाज में समर्पण और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ रखा गया है। पालिका की टीमें चौबीसों घंटे विभिन्न मार्गों और शिविरों पर तैनात हैं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यात्रा के समापन तक सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाती रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेन्द्र अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय धीमान, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद मनोज वर्मा, सुन्दर सिंह, ललित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






