पालिका ठेकेदारों के अटके भुगतान, पत्रावलियों को रोका, हो रही पड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद निर्माण विभाग में कार्य करने वाले कई ठेकेदारों के भुगतान पिछले कई दिनों से लंबित होने के कारण ठेकेदारों में नाराजगी बढ़ गई है। इस मामले में भुगतान पत्रावलियों के स्वीकृत न होने से ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुरुवार को समस्या समाधान को नगरपालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार से मुलाकात कर लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराने की मांग की। ईओ ने आश्वासन दिया कि परीक्षण के लिए रोकी पत्रावलियों का निस्तारण कर जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा।
नगरपालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्र नारायण माथुर ने बताया कि निर्माण विभाग में कार्य करने वाले करीब छह से सात ठेकेदारों की भुगतान पत्रावलियां पिछले 10 से 15 दिनों से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने और बिल तैयार होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर जानकारी मिली थी कि अधिशासी अधिकारी ने इन भुगतान पत्रावलियों को परीक्षण के लिए रोक रखा है और अग्रिम आदेश तक भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रभावित ठेकेदार ईओ से मिले तथा लंबित पत्रावलियों को शीघ्र स्वीकृत कर भुगतान जारी करने की मांग की। वहीं, कुछ ठेकेदारों का कहना है कि करीब एक पखवाड़े से उनकी भुगतान पत्रावलियां बिना किसी स्पष्ट कारण के लंबित रखी गई हैं, जिससे उन्हें श्रमिकों के भुगतान, सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के बकाए और अन्य वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, ईओ पवन कुमार ने भुगतान जानबूझकर रोके जाने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ भुगतान पत्रावलियों में परीक्षण की आवश्यकता महसूस होने के कारण उन्हें अस्थायी रूप से रोका गया था। इसी बीच संबंधित लेखाकार अवकाश पर चली गईं और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में प्रशासनिक व्यस्तता के कारण स्वीकृति की प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही दो से चार दिनों के भीतर लंबित भुगतान जारी करा दिए जाएंगे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal