मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छोटे छोटे तमाशे एवं तेरा यार हूं मैं आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की किए। सभी बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक दुसरे को दिये, गले मिले एवं एक दूसरे को फ़्रेंडशिप बैंड पहनाया।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक पी.के.जैन ने मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवम् मित्र,मित्रता एवं मैत्री भाव की सुंदर विवेचना करते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व की शांति के लिए मैत्री भाव परम आवश्यक है। भारत तो अतीत काल से ही मित्रता को सर्वोपरि मानता आया है। यही कारण है कि आज भी विश्व में भारत का अधिकांश सभी देशों से अच्छा संबंध है। स्कूल में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक भावना का बीजारोपण करना है। कार्यक्रम को कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






