मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में हमलावर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।
धरने व भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर समर्थन जताने के साथ संघर्ष में साथ खड़े रहने का वादा किया।
सपा नेता डॉ मोनिका सिंह को धरने में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचकर समर्थन जताया। सपा नेता साजिद हसन, अनेश उपाध्याय, डॉ इसरार अल्वी,सपा नेत्री प्रभा यादव व अनेक सामाजिक संगठन के नेताओं ने पहुंचकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह, युधिष्ठिर पहलवान को समर्थन जताते हुए सपा के धरने में हमलावर व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग का समर्थन जताया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






