मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भूत पूर्व आईजी विजय गर्ग तथा SSP संजय वर्मा तथा SOG सम्मानित किया गया। पीड़ित संदीप कुच्छल तथा सचिन कुचल ने बताया की वह रुड़की रोड पर उत्तर प्रदेश मशीनरी कारपोरेशन के नाम से व्यवसाय करते है। विगत दिनों हुई एक घटना में उन्होंने दिल्ली के व्यापारी को पंद्रह लाख की रकम भेजी थी। जिसमे रकम ले जाने वाले व्यक्ति ने असली नोट रखकर आगे नकली नोट दे दिए। इस घटना का खुलासा SSP संजय वर्मा के नेतृत्व में SOG टीम प्रभारी मोहित सिंह और उनकी टीम ने केवल सात दिनों में खुलासा करते हुए पूरी रकम बरामद करा दी। जो कि किसी चमत्कार से कम नहीं था। सभा का सञ्चालन अनिल सोबती ने किया। सर्वप्रथम भूत पूर्व आई जी विजय गर्ग तथा SSP संजय वर्मा को अनिल गोयल, प्रदीप गुप्ता, तथा रोटरी चैम्बर के वर्तमान अध्यक्ष मनोज सेठी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन मे श्री विजय गर्ग जी ने कहा कि साइबर सेल पर बहुत काम हो रहा है लेकिन अभी भी बहुत काम करने की आवश्यकता है। SSP संजय वर्मा ने कहा कि इतनी जल्दी खुळासा करने के लिए उनकी टीम ने बहुत परिश्रम किया। उन्होंने कहा की पुलिस अपना फर्ज समझ कर काम करती है लेकिन बहुत अच्छा लगता है जब समाज में इसकी प्रशंसा होती है कार्य करने का उत्साह बहुत बढ़ जाता है। उन्होंने बताया किस प्रकार हाल की घटनाओ में खुलासा करके उन्होंने किस तरह मुज़फ्फरनगर को सुरक्षित करने का कार्य किया। इस अवसर पर राकेश त्यागी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी उपस्थित रहे। सभा को प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर चंद्रा जी ने भी अपने सम्बोधन में अपनी माता जी हुई घटना में पुलिस द्वारा अभूतपूर्व सहयोग की भूरी भरी प्रशंसा की। इस अवसर SOG प्रभारी मोहित सिंह एवं उनकी टीम से अजय प्रसाद गौड, संजय सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र त्यागी, नितिन मालिक, गुरनाम सिंह, सचिन अत्री, तरुण पाल, विक्रांत चौधरी, पिंटू, रवि राणा, ललित पाल को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित रहे कुलभूषण बजाज, अचिन कंसल, अरविन्द बक्शी, अरुण खंडेलवाल, अजय भार्गव, मानव अरोरा, विकास सिंघल, सुभाष साहनी आदि।

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता






