हरिद्वार में शहीदों की स्मृति में पौध वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में रविवार को जटवाड़ा पुल स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में “हर महीने प्रथम रविवार, दस बजे दस मिनट” अभियान के 44वें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ पौध वितरण किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा अपने पूर्वज स्वतंत्रता सेनानी तथा दूसरा अपनी माता के नाम पर लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शुक्ल चन्द्र मगन की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह राणा, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, अनुराग सिंह गौतम, वीरेन्द्र गहलोत सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानी परिवारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अंत में असम सहित देशभर में बाढ़ से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, विवेक शर्मा, चन्द्र प्रकाश मगन, अशोक कुमार दिवाकर, सुखवीर सिंह, शीश राम, आरती गौतम, स्वर्णिमा गौतम, शुभम कुमार दिवाकर, सावित्री देवी, सुंदर सिंह रावत, बी एस बुटोला, प्रमेश चौधरी, जोगिन्द्र तनेजा, श्रीमति मंजु लता भारती तथा ममता धीमान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई