एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत केजीबीवी कैम्पस, बुढाना में किया वृक्षारोपण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना परिसर में “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
डॉ राजीव कुमार ने बताया कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्राकृतिक संसाधनों, जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है, साथ ही भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और अधिक लचीला ग्रह सुनिश्चित करने के लिए टिकाऊ प्रयासों को प्रोत्साहित करता है।
यह वनों, वन्यजीवों, जल, वायु, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देता है। यह सतत विकास और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करता है। यह व्यक्तियों और समुदायों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित करता है। लुप्तप्राय प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण का समर्थन करता है। खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ जल और जलवायु स्थिरता सुनिश्चित करने में स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र की भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह 2030 के वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वैश्विक सहयोग को प्रेरित करता है। यह पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण पहलों में जन भागीदारी को बढ़ावा देता है। उक्त आयोजन में विद्यालय वार्डन रश्मि रानी, शिक्षक पूनम शर्मा व वर्षा तथा शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई