गुरू ही मनुष्य को ज्ञान के प्रकाश की और ले जाता है-महंत विष्णु दास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम के पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। हरिनाम दास संकीर्तन मण्डल रोहिणी दिल्ली द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में श्रद्वालु जमकर झूमे। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष महंत विष्णु दास महाराज ने गुरूजनों को प्रणाम करते हुए श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा का महत्व बताते हुए जीवन में सदाचार, सेवा और संस्कार अपनाने का संदेश दिया। महंत विष्णु दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है, क्योंकि गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, कृतज्ञता और गुरु के प्रति समर्पण का पावन अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में सत्य, करुणा, संयम और सेवा जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भौतिकता की दौड़ में आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे सकता है। इस अवसर पर चांद बृजमोहन सेठ, श्वेता नितिन सेठ, पूनम अशोक अरोड़ा के अलावा महंत प्रेमदास, संत पुनीत दास, अमन दास सहित अनेक संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में सफलता का लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया। एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर की मेरिट सूची में कीर्ति वर्मा ने 8.70 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुष्का मौर्या ने 8.25 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान और

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत केजीबीवी कैम्पस, बुढाना में किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना परिसर में “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर “एक पेड़

शहनुमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सनसनीखेज ब्लांइड मर्डर केस का खुलासा करते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और डीजे पर नाचने के विवाद में आरोपी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गंगनगर में फेंक दिया था। 24 जुलाई को अलीपुर

उत्तराखंड में मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा-विशाल सिंह ठाकुर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली

माता पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से बागपत रवाना हुए संजीव और अनिल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में श्रद्धा और भक्ति की अनेक मिसाल देखने को मिलती हैं। बागपत जिले के ग्राम चिरचिट से आए दो सगे भाई संजीव कुमार और अनिल कुमार ने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर 200 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। पहली बार कांवड़ लेने हरिद्वार आए संजीव कुमार और अनिल कुमार

भक्त की पुकार होते ही भगवान की कृपा बरसने लगती है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि दीनानाथ के दरबार में दस्तक देने वाले सुख और समृद्धि से ओत्प्रोत हो जाते हैं और भगवान का सानिध्य प्राप्त करने में न तो देर है न ही अंधेर जो भी विलंब होता है भक्त की फरियाद में होता है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal