शहनुमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सनसनीखेज ब्लांइड मर्डर केस का खुलासा करते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और डीजे पर नाचने के विवाद में आरोपी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गंगनगर में फेंक दिया था। 24 जुलाई को अलीपुर बहादराबाद निवासी मोमिन पुत्र हमीद ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नावेद पुत्र रियासत पर पुत्री शहनुमा की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के बाद आरोपी नावेद अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके परिजनों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। लेकिन ठोस जानकारी नहीं मिल पायी। मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। घटनास्थल स्पष्ट नहीं था तथा मृतका का शव भी बरामद नहीं हुआ था। लेकिन पुलिस टीम ने धैर्य एवं तकनीकी तथा सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपी की तलाश जारी रखी। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। 27 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से आरोपी नावेद के अपने रिश्तेदारों के यहां ग्राम भगवानपुर चंदनपुर मंगलौर क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर पूछताछ की तो उसके तालाब के समीप होने की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था। समय के साथ विवाद दोनों के बीच बढ़ने लगे। आरोपी के अनुसार एक पारिवारिक समारोह के दौरान शहनुमा ने लड़कों के साथ डीजे पर डांस किया। उसने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। जिससे दोनों के बीच कहासुनी हुई और शहनुमा उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देने लगी। शहनुमा ने उसकी मां और बहन को गंदी गालिया दी और कोर्ट में बयान देने की बात की। ससुराल वालों को गंदी फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया। आरोपी नावेद ने बताया कि वह स्वयं को लगातार ब्लैकमेल महसूस कर रहा था तथा इसी कारण उसने शहनुमा की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वह शहनुमा को कलियर लेकर गया। दोनों होटल में रुके। अगले दिन तड़के उसे अपने साथ सुनसान क्षेत्र की ओर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और सामान्य दिनचर्या अपनाने का प्रयास करता रहा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई विकास रावत, एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल बलवन्त सिंह, अरूण चमोली, विकास थापा, सतेन्द्र चौधरी, सीआईयू कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई