हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली गयी है। कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज उठा रहे हैं। जल्द ही पर्वतीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। विशाल सिंह ठाकुर ने सराय रोड की खराब हालत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सराय रोड को ठीक किया जाए। वरना कावड़ के बाद आंदोलन किया जाएगा। लोग जनशक्ति पार्टी जनता की समस्याओं को हल करने में सहयोग प्रदान कर रही है पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकुर कणवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानता है। उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। जनपद एवं बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। चुनाव में पलायन, बेरोजगारी आदि को मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान राजीव भार्गव, सीपी सिंह, नीतू सिंह, संजय कुमार गौतम, अवधेश कुमार, सुनीता कुमारी, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में सफलता का लहराया परचम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया। एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर की मेरिट सूची में कीर्ति वर्मा ने 8.70 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुष्का मौर्या ने 8.25 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान और






