मुजफ्फरनगर में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 बाल श्रमिक कराए मुक्त

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल तस्करों और नियोक्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में शनिवार को संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों, फैक्ट्रियों और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ एवं सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाई गई इस मुहिम के दौरान कुल 15 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर मुक्त कराया गया।
शनिवार को मुजफ्फरनगर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा एवं बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने भोपा रोड, आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन रोड और भोपा बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 बालकों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों में लिप्त पाया गया, जिसमें ईशा बेकरी, अरमान होटल एवं हयात होटल शामिल हैं। टीम ने इन प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण टिप्पणी देते हुए सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई है। इसके अलावा 9 किशोर बालकों को भी चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था व ग्रामीण समाज विकास केंद्र के गजेंद्र सिंह और अमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था की ओर से कहा गया कि वे मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के साथ मुस्तैद हैं। अभियान को सफल बनाने में मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी सत्येंद्र नागर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक, उप निरीक्षक जगत सिंह, छोटेलाल, खुशवीर सिंह सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर सचिन, राजीव और अजय का विशेष सहयोग रहा।

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

डीएम ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टरों में विभाजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की

छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को दी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम ने आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में विस्तार से

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग की आलोचना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal