मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में बढ़ते वायु एवं जल प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में शनिवार को प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ गठित प्रशासनिक जांच समिति ने शामली रोड स्थित पीनना बाईपास के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चंद्रा के दिशा-निर्देश पर चली इस संयुक्त कार्रवाई से स्लैग यूनिट संचालकों में हड़कंप मच गया।
शनिवार को यूपीपीसीबी के अवर अभियंता राजा गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्षेत्र में संचालित 11 स्लैग यूनिटों की औचक जांच की, जिसमें सभी इकाइयां पूरी तरह अवैध रूप से चलती पाई गईं। जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन इकाइयों की मशीनरी को सील कर दिया, जबकि टीम को देखकर भागने वाले आठ संचालकों की यूनिटों के मुख्य द्वारों पर सील लगा दी गई। विद्युत विभाग टीम ने मौके पर ही सभी 11 स्थानों के बिजली कनेक्शन काट दिए।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि अभियान के दौरान अनाहित ट्रेडर्स के इमरान और शहजाद पुत्र सदाकत अली की स्लैग यूनिटों की मौके पर सघन जांच की गई। यह तीनों इकाइयां बिना किसी वैध पंजीकरण और बिना वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए धड़ल्ले से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही थीं, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया। वहीं, प्रशासनिक टीम की भनक लगते ही आठ अन्य यूनिटों के संचालक अपनी फैक्ट्रियों में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद टीम ने उनके मुख्य द्वारों को सील बंद कर दिया। इन की जांच भी तेज हो गई है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली स्लैग यूनिटों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी सूरत में बिना पंजीकरण और बिना प्रदूषण रोकथाम पुख्ता इंतजामों के इन इकाइयों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। विभाग की ओर से सभी अवैध संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में विभागीय नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






