मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्र ने सहावली स्थित 22.0 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था तथा अपशिष्ट जल शोधन की प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्लांट के नियमित संचालन, रखरखाव और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की गई। क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने प्लांट के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण का उद्देश्य एसटीपी के प्रभावी संचालन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री






