लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार को 125 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में हाल ही में निरीक्षक से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों सहित विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस और अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार कमलेश कांत को मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट, सुनील कुमार सिंह को भदोही से बिजनौर, अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद तथा जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह यादव, राम किशन, अमित प्रताप सिंह, शिव ठाकुर समेत कई अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। यह व्यापक तबादला सूची मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, बागपत, बलरामपुर और बहराइच समेत कई जिलों को प्रभावित करती है। शासन का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाना है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर सीए ब्रांच ने उत्साहपूर्वक मनाया सीए दिवस
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की आईसीएआई की जानसठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर ब्रांच द्वारा एक जुलाई को सीए दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ साथ रक्तदान एवं हेल्थ चेकअप शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात ब्लड डोनेशन एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन






