नई दिल्ली (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाईची की अध्यक्षता में भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान एआई, रक्षा सह-विकास, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा और निवेश सहयोग बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण सहमतियां बनीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान क्षेत्र में शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक नए व्यापारिक समझौते हुए हैं, जिनसे भारत में 10 बिलियन डॉलर से अधिक जापानी निवेश आएगा। दोनों देशों ने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन निवेश का लक्ष्य तय किया है। बैठक में एआई क्षेत्र में संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया, जबकि रक्षा क्षेत्र में पहली साझा विकास परियोजना पर भी सहमति बनी।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






