मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने टाउनहॉल मैदान में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और स्मारक स्थल की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मारक स्थल पर गंदगी, कूड़ा-कचरा और शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं, जबकि आसपास खुले बिजली के तार और जर्जर व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है।
विधायक ने कहा कि अन्य प्रेरणा स्थलों का नियमित रखरखाव किया जा रहा है, लेकिन चौधरी चरण सिंह स्मारक की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल साफ-सफाई, मरम्मत, नियमित देखरेख और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे।
बता दें नगर पालिका प्रांगण में बीते दिनों नगर क्षेत्र में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी मात्रा में होल्डिंग्स बैनर एवं अन्य सामान को पालिका टीम द्वारा जब्त करके पालिका मैदान में डाला गया था। उक्त सामान को बाद में पालिका टीम ने पार्किंग स्थल से हटाकर चौधरी चरण सिंह पार्क के पिछली और डाल दिया था तभी से वह यही पड़ा हुआ है। गुरुवार को इस संबंध में मिली जानकारी के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हॉल पहुंचे और उन्होंने इस व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पालिका अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार करने की बात की।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






