मित्रता में स्वार्थ नहीं अपितु समर्पण का भाव होना चाहिए: गंगोत्री तिवारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजवंश इण्टर कालेज गांधीनगर में चल रही कथा के सप्तम दिवस में कृष्ण सुदामा का प्रसंग श्रवण कराते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि मित्रता में स्वार्थ नहीं अपितु समर्पण का भाव होना चाहिए। सुदामा दीन हीन होते हुए भी कृष्ण से कुछ धन संबंधित अपेक्षा नहीं किए वही द्वारिकाधीश भगवान बिना मांगे सुदामा को सारी सुख सुविधा प्रदान कर दिए ये प्रसंग आज के मानव के लिए सीख होना चाहिए।

श्रीमद भागवत कथा आदि का समय समय पर आयोजन व श्रवण करते रहने से आम जन मानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है ओर सतमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है ये ग्रन्थ हमारी धरोहर है। व्यास जी ने कहा कि जिसके कुल खानदान में एक बार भागवत कथा हो जाती है तो सात पीढ़ी तक के पूर्वज तृप्त हो जाते है वे जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर सदैव के लिए भगवान के श्री धाम में वास करते है इस अवसर पर कथा आयोजक नमन राजवंशी ने दूर दूर से आए हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यास पीठ का पूजन किया व हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा मूलराज बंटी सैनी निधि कुच्छल सिल्वरटोन से तिलकराज गुप्ता व बिंदल ग्रुप से निरूपमा बिंदल रश्मि बिंदल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जन संघ के प्रवर्तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चल रहे संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते

बहादराबाद पुलिस ने किया स्मेक के साथ आरोपित गिरफ्तार

बहादराबाद (रिपोर्टर)। पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसे लेकर बुधवार

होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगी पीईटी-सीटी स्कैन की सुविधा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल जगजीतपुर में शीघ्र ही पीईटी-सीटी स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को पीईटी-सीटी स्कैन जांच के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हॉस्पिटल के

जन अधिकार पार्टी ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी (ज.) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिलबाई पास मार्ग स्थित डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को

बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने 51 आरोपियों पर की कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व झगड़े के मामले में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांव की निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट व पत्थर हटवाने के साथ 51 आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिहिन्त किए

पतंजलि योगपीठ के पास NHAI की लापरवाही के खिलाफ आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) का प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लंबे समय से अधूरा छोड़े गए सड़क निर्माण कार्य के विरोध में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे डीपीएम (DPM) की गाड़ी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal