मोबाइल फोन और गुल्लक चोरी के मामले में सिडकुल पुलिस ने नाबालिग सहित दो दबोचे

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर से फोन और रूपयों से भरी गुल्लक चोरी करने के मामले में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 मोबाइल फोन व एक सरिए का टुकड़ा बरामद किया है। आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 27 मई को महावीर विहार रावली महदूद निवासी विपिन गिरी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर घर से मोबाइल फोन व गुल्लक जिसमें 10000 थे, चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महिंद्रा पार्क में खड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और सरिए का टुकड़ा बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों आपस में दोस्त हैं तथा स्मैक का नशा करते हैं। नशे का खर्चा पूरा करने के लिए उन्होंने ही महावीर विहार स्थित एक घर से 1 मोबाइल फोन व गुल्लक चोरी की थी। गुल्लक से मिले रुपयों को दोनों ने आपस में बांट कर खाने-पीने में खर्च कर दिए। बरामद मोबाइल फोन के आईएमइआई नंबर का मिलान करने पर एक मोबाइल फोन का मिलान चोरी हुए मोबाइल से होने पर पुलिस ने समीर उर्फ मैगी पुत्र गंगाराम निवासी सरकारी स्कूल के पास रावली महदूद को हिरासत में लेते हुए उसके नाबालिग दोस्त को नियमों के मुताबिक पुलिस संरक्षण में ले लिया। पुलिस आरोपियों से बरामद अन्य 2 मोबाइल के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम में एसआई जयसिंह राणा, हेडकांस्टेबल सोहन राणा शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal