विनेश फोगाट के साथ हुई साजिश, होनी चाहिए जांच: टिकैत

Share :

मुजफ्फरनगर। पैरिस ओलम्पिक में निर्धारित वजन से ज्यादा होने के कारण मेडल गंवाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को वापस स्वदेश लौट आई है। उसका एयरपोर्ट पर स्वप्न सरीखा स्वागत हुआ और भारी सुरक्षा के बीच वो अपने गांव के लिए रवाना हो गई। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौ. राकेश टिकैत ने एक बार फिर से विनेश फोगाट के साथ पेरिस ओलम्पिक में साजिश होने और इसमें भारत सरकार के शामिल होने के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की आवाज उठाई है। साथ ही यह भी कह दिया कि यहां जांच करेगा कौन, यहां तो जज और वकील सभी कुछ हाकिम ही है, तो ऐसे में सजा मिलना निश्चित होता है।

बता दें कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 50 किग्रा. कुश्ती इवेंट में लगातार कुश्ती मुकाबले जीतते हुए पेरिस ओलम्पिक के फाइनल में प्रवेश पा लिया था, लेकिन इसी बीच सौ ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उनको फाइनल खेलने से अयोग्य घोषित कर दिया। बाद में सिल्वर मेडल पर अधिकार जताते हुए विनेश फोगाट ने ओलम्पिक संघ में अपील दायर की थी, लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया था। अब बिना मेडल के ही विनेश फोगाट स्वदेश लौटी।
इसी को लेकर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के साथ बड़ी गंभीर साजिश की गई है। उनका कहना है कि केवल एसकेएम ही नहीं आज पूरा देश कह रहा है कि पेरिस ओलम्पिक में इतिहास रचने जा रहे विनेश फोगाट के साथ साजिश हुई है। भारत देश की जनता के बीच अखाड़े में विनेश आज जीतकर लौटी, लेकिन भारत सरकार की साजिश से वो हार गई है। वो इतिहास रच सकती थी। यह भारत के लिए स्वर्णिम अवसर था। सरकार ने उसकी लड़ाई नहीं लड़ी। राकेश टिकैत ने कहा कि पूरा देश ये कहता है कि विनेश फोगाट के साथ में साजिश हुई है। पूरी टीम उसके साथ थी, पूरे मैनेजमेंट के लोग थे, उसके बाद भी वेट बढ़ गया, ये पूरा एक साजिश के तहत हुआ है, उसकी जांच हो जाए, उसमें सभी सच बाहर निकलेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लेकिन यहां पर जांच करेगा कौन जब जज वकील बन जाएगा तो सजा निश्चित है, तो ये तो भाई वकील भी ये ही और हाकिम भी ये ही हैं, तो ऐसे में इंसाफ की उम्मीद नहीं रही है, ऐसे में सजा तो निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई