ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 रिजल्ट से छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मंडी में सीबीएसई वर्ष 2026 के कक्षा 12 के घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। लंबे समय से 12वीं क्लास के इंतजार कर रहे बच्चों के चेहरे पर आज उसे समय खुशी की लहर दौड़ की जब उनका परीक्षा परिणाम उनकी उम्मीदों के सापेक्ष प्राप्त हुआ। इस दौरान छात्राओं ने एक दूसरे को सफलता की बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने बताया कि कक्षा 12 में मनराज सिंह ने प्रथम स्थान, कृष्णा अग्रवाल ने दूसरा स्थान एवं आयुष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में 76% एवं विज्ञानं वर्ग में 88% छात्र-छात्राएँ फर्स्ट डिवीज़न में पास हुए। विद्यालय की प्रबंध समिति, डायरेक्टर डा० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को परीक्षा परिणामो के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal