डयूटी पर जा रहे युवकों पर फायरिंग, पुलिस ने दो नाबालिगों सहित पांच दबोचे

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डयूटी पर जा रहे युवकों पर भेल फाउण्ड्री गेट के पास फायरिंग की घटना में शामिल 2 नाबालिगो सहित 5 आरोपियो को रानीपुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने आपसी रंजिश के कारण आरोपियो घटना को अन्जाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2 तमंचे, 1 जिंदा कारतूस व 3 चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बाज नाम के गैंग से जुड़े हैं। गैंग सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। आरोपी वर्चस्व स्थापित करने के लिये लोगो को तमंचे एवं चाकूओ से डराते धमकाते है।
21 अप्रैल को गली नं.3 आर्यनगर ज्वालापुर निवासी हन्नी पुत्र टेकचंद व उसके दोस्त पीठ बाजार ज्वालापुर निवासी वंश पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने सिडकुल में डयूटी पर जाने के दौरान फांउड्री गेट के पास 8-10 लड़कों द्वारा गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडो से हमला व तमंचे से फायरिंग कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कोे तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने 8 घण्टे के भीतर ही घटना में शामिल आरोपियो फरहान पुत्र फरमान निवासी मौहल्ला कस्सावान निकट इकबाल चाय वाले की दुकान ज्वालापुर, अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी पुत्र अरूण बक्शी निवासी अहबाबनगर बिष्णुलोक कालोनी रानीपुर, सागर उर्फ पहाडी पुत्र राजेन्द्र नेगी निवासी चोर गली सुभाषनगर ज्वालापुर को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिगों को संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर बाज नामक ग्रुप से जुडे हुये है, और वर्चस्व दिखाने के लिये अवैध हथियारो के साथ लोगो को डराते धमकाते हैं। गैंग के विरूद्ध पूर्व में थाना ज्वालापुर एवं कोतवाली हरिद्वार में लडाई झगडे के मामलो में वंशु गवाह था। इसी रंजिश एवं अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये उन्होने अपने साथी नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल, भानू प्रताप गोयल फाउण्ड्री गेट पर वंशु और उसके दोस्त हन्नी को रोका और वंशु के साथ मामले में उसकी गवाही के बारे में बात करने लगे। बातचीत के दोरान उसके साथ बहस हो गई और लडाई झगडा होने लगा, और झगडे में फरमान, अनमोल व नितिश ने अपने अपने तमंचे निकाल लिए और फायर कर दिये, जिसमें से एक गोली वंश के हाथ में लगी, और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। आरोपियों के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही करने के साथ पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश में जुट गयी है।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई