इंडिया एलाइंस को माफ नहीं करेंगी महिलाएं-अलका गुर्जर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने के बाद से भाजपा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। बृहष्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री अलका गुर्जर ने हरिद्वार में प्रैसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोला। पुराना रानीपुर मोड़ के पास एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अलका गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के साथ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने नारी शक्ति का भी अपमान किया है। अलका गुर्जर ने कहा कि महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले इंडिया एलाइंस को महिलाएं माफ नहीं करेंगी। राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उचित सम्मान देना चाहते थे। लेकिन इंडिया एलाइंस के विरोध के चलते प्रस्ताव पास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हक एवं सम्मान का जीवन भाजपा पार्टी ही महिलाओं को दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई गई है। जिससे देश की महिलाएं रोजगार की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया एलाइंस ने देश की आधी आबादी को दबाने का काम किया है। इस दौरान मेयर किरण जैसल भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट,धर्मेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal