मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में रविवार को पुलिस ने भाकियू नेता को धमकी देने और गाली-गलौज के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उक्त आरोपियों ने विकास शर्मा को रास्ते में रोककर उनसे अभद्रता की और लगातार धमकियां दीं। इस मामले में पीड़ित भारतीय नेता विकास शर्मा की शिकायत पर चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में रविवार को उप निरीक्षक रामेश्वर दयाल और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी नीरज और अनीत को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






