मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का निदान कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन लगातार संघर्षरत है। रविवार को भोपा थाने के सीकरी गांव में एक व्यक्ति पिछले 10 साल से अपनी मर्जी से किसान अफसर अली के यहां रह रहा था। 15 दिन पहले सीओ भोपा और एसओ भोपा ने अफसर अली व उस व्यक्ति को बुलाकर बयान लिए थे और उसे अफसर अली के साथ वापस भेज दिया था।
आरोप है कि कुछ लोग जिले का माहौल खराब करने की कोशिश में अफसर अली पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं रविवार को भोपा थाना पुलिस ने किसान अफसर अली को फिर से थाने में बुलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही इस मामले को लेकर भोपा थाने पर भाकियू कर कार्यकर्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






