एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोट

Share :

मुजफ्फरनगर। कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंगलवार को बारिश के बीच ही शिव चौक पहुंचकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ कावंड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दूसरी ओर डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के सफाई नायकों और अन्य कर्मचारियों को रेन कोर्ट तथा आई कार्ड और जैकेट वितरित किये।

कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में की जा रही व्यवस्थाओं को अफसरों के द्वारा लगातार परखा जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। एडीएम प्रशासन ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ़ रखा जाये। एडीएम ने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थलांे पर सीसीटीवी कैमरांे की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के जेई निर्माण कपिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, लिपिक तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए लगाये गये सफाई नायकों और कर्मचारियों को आईकार्ड, जैकेट और रेनकोट उपलब्ध कराये गये। उन्होंने टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में सभी को सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सावन के पहले ही दिन सोमवार को बारिश होने के कारण कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों के कर्मियों को बारिश में भीगकर ही सफाई कार्य करते हुए देखा गया तो आज उनको बारिश से बचाव और कार्य को निरंतरता प्रदान करने के लिए रेन कोट वितरित किये गये हैं। इसके साथ ही एपरिन जैकेट दी गई है और छतरी भी दी जायेगी। अभी 255 कर्मियों को सामग्री वितरित की गई है। आगामी दिनों में सभी कर्मचारियों को रेनकोट और एपरिन उपलब्ध कराये जायेंगे। ईओ प्रज्ञा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में करीब 21.900 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग पर अस्थाई रूप से 2190 पोल बनाकर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो जनरेटर से कनेक्ट रहेंगी। साथ ही 17 टीमों को तीन शिफ्टों में सफाई के लिए लगाया गया है। अन्य व्यवस्थाएं भी पालिका ने पूर्ण कर ली हैं। कंट्रोल रूम में टीम काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal