जानसठ रोड से निराश्रित गौवंशों को पकड़कर सेंचुरी भिजवाया

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में आवारा गौवंशों के कारण लोगों के साथ ही किसानों को होने वाली परेशानी अभी कम नहीं हो रही है। शहर से लेकर गांव देहात और जंगलों तक गौवंशीय पशुओं का आतंक कायम है। शहर से मिल रही शिकायतों को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने टीम के साथ निराश्रित गौवंशों को पकड़कर आश्रय स्थल तक पहुंचाने का काम किया।

जानसठ रोड पर कई दिनों से निराश्रित गौवंशों की मौजूदगी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं होने पर लोगों में रोष बना हुआ था। इसी को लेकर शिकायत मिलने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन मे पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे अभियान चलाकर कैटल कैचर से निराश्रित गौवंशो को पकड़कर उनको काऊ सेंचुरी तुगलकपुर कम्हेडा भेजा गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जानसठ रोड पर निराश्रित गौवंशों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जानसठ रोड के आसपास क्षेत्र के साथ ही जानसठ रोड ओवरब्रिज के नीचे अभियान चलाकर वहां पर मिले निराश्रित गौवंशो को पकड़ा गया। बताया कि इन पशुओं को पहले चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर गुड मंडी कूकड़ा स्थल पर ले जाया गया। वहां गौशाला मे विश्राम दिलाने के बाद इन पशुओं को तुगलकपुर कम्हेडा में स्थित काऊ सेंचुरी भेजा गया। उन्होंने बताया कि विभाग के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो अपने क्षेत्रो मंे भ्रमण कर निराश्रित गौवंशो को पकड़ने के साथ ही उनको उचित देशभाल के लिए गौशाला भिजवाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराये। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं

शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय

जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डॉ. आभा आत्रे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार एवं योगा शिक्षिका अपर्णा चिकारा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षिका

द एस डी पब्लिक स्कूल में स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” का दोहराया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को द एसडी पब्लिक स्कूल द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुज़फ्फ़रनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को योग के माध्यम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal