हीट वेव से बचाव व कार्य योजना की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत सभागार मे हीट वेव से बचाव व कार्य योजना की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी विभागो की जिम्मेदारिया तय कर दी ताकि कोई भी नुकसान न होने पाये। इसके लिए उन्होंने समस्त विभागों को दिशा निर्देश जारी किये है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पहले से सुनिश्चित कर ले कि प्रत्येक अस्पताल मे दवाओ की उपलब्धता रहे। डाक्टर एवं प्रशिक्षित स्टाफ कार्यशील रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोपहर के 03 घण्टे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकते हैं। इन 03 घण्टों में खुली घूप से बचाव की सलाह दी गयी है। जानवरों एवं बच्चों को बंद गाडी में न छोडा जाये, यह जानलेवा हो सकता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच खुली धूप में न निकलें। घर की निचली मंजिल पर रहें। तंग कपडे न पहनें। बासी एवं संक्रमित भोजन का प्रयोग न करें। अगर बीमार हो जाये तो तत्काल डाक्टर की मदद लें। सरकारी कार्यालयों को पहले ही प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता के लिये कहा जा चुका है। यदि किसी संस्थान में किट उपलब्ध नहीं मिलती है तो विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने कहा कि परिवहन विभाग सभी बस अडडो व रेलवे स्टेशन पर पेयजल, छाया एवं प्राथमिक चिकित्सा की उचित व्यवस्था करे।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होने जनपद के लोगो से अपील करते हुए कहा कि हीट वेव की स्थिति शरीर के कार्यप्रणाली पर प्रभाव डालती है जिससे हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। इसके प्रभाव को कम करने व बचाव के लिये अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाये। उन्होने कहा कि गर्मी मे मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियो को पानी की आवश्यकता होती है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो पानी का संग्रहण कर लेता है अथवा वह कही से भी पानी मांगकर पी लेता है, लेकिन परिंदो व पशुओ को तपती गर्मी मे यहां वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। गर्मियो मे कई परिंदो व पशुओ की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगो का थोड़ा सा प्रयास घरो के आस पास उड़ने वाले परिदो की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी को बचाया जा सकता है गर्मियो मे घरो के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियो से प्रेम करे और उनका विशेष ख्याल रखे। बैठक मे पशु पालन विभाग, सूचना विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, अग्नि शमन विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय एवं पंचायत राज विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, जल निगम, आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, सिंचाई व कृषि विभाग की जिम्मेदारिया तय की गयी। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अनुराग कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, एआरएम रोडवेज प्रभात कुमार सिन्हा, तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, अधिशासी अभियंता सुभाष चन्द्रा, बीडीओ विशाखा, अक्सीर खाँन, सीवीओ डा0 जितेन्द्र गुप्ता, पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय व राहत एवं नागरिक सुरक्षा सहायक नासिर हुसैन मौजूद रहे।

अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैठक मे अनुपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियो के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि हीट वेव शासन की महत्त्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो मे शामिल है जिसमे लापरवाही किसी भी दशा मे क्षम्य नही है।

24 घण्टे कार्य करेगा कन्ट्रोल रूमः-
बैठक मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि कलैैक्ट्रेट मे स्थित इमरजेंसी आॅपरेशन सेन्टर मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कन्ट्रोल रूम संचालित किया गया है। किसी भी आपदा की स्थिति मे यहा के टोल फ्री न0 1077, 01312436918 व 9412210080 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal