कांवड़ यात्रा के चलते दो भागों में बंटा शहर, रास्ते हुए बंद

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के आगाज के साथ ही पहले दिन बारिश के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहे नगरवासियों को जाम के झाम ने बेहाल करके रख दिया। सोमवार प्रात: बारिश व जलभराव से परेशान लोगों को सड़कों पर निकलते ही कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन के रूट डायवर्जन से भी रूबरू होना पड़ा। ऐसे में बारिश से जलभराव और कांवड़ से रास्ते बंद होने के कारण शहर में मुख्य मार्गों से लेकर गली मौहल्लों तक हर ओर जाम ही जाम देखने को मिला। वहीं अस्पताल चौराहे के निकट कूड़ा डलावघर वाले मार्ग पर बुरा हाल रहा। लद्दावाला का मार्ग बेरिकेडिंग कर बंद कर दिए जाने से डलावघर से कूड़ा गंदगी बीच लोगों को आवागमन करने को विवश होने के साथ आक्रोश दिखाई दिया।
कांवड़ यात्रा को लेकर सावन माह के पहले ही दिन से पाबंदियां शुरू हो जाने से जहां हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया, वहीं नगरीय क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर अस्पताल चौराहे से मीनाक्षी चौक तक मेरठ रोड जाने वाली साइड को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। नगर क्षेत्र को दो भागों में बांटे जाने के साथ रुड़की रोड वाली साइड से आवागमन को जारी रखा गया। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में अस्पताल चौराहे और मीनाक्षी चौक को ही क्रासिंग प्वाइंट बना देने से यातायात का दबाव दो चौराहों पर ही रह गया। इससे यातायात व्यवस्था बेपटरी होने के साथ मुख्य बाजार से गली मौहल्लों से जगह जगह भारी जाम रहा। ऐसे में घास मंडी, अंसारी रोड, रुड़की रोड के साथ मौहल्ले की छोटी गलियों में भी जाम की स्थिति रही। जलभराव के कारण यातायात सुचारू होने में परेशानी रही। ऐसे में लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। वहीं भयावह स्थिति अस्पताल चौराहे के पास बने कूड़ा डलावघर मार्ग पर नजर आई। यहां पर प्रतिदिन कूड़ा पड़ा रहने के कारण पहले से लोगों में आक्रोश सोमवार को लद्दावाला में जाने वाले मार्ग को बेरिकेडिंग कर आवागमन के लिए बंद कर दिये जाने से इसी कूड़ा डलावघर मार्ग से लोगों को भयंकर गन्दगी व कूड़े के ढेर के बीच आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ा। वहीं मुख्य मार्ग से गुजरने वाले कांवड़िये भी इसी गन्दगी के बीच होकर गुजरना किसी अनहोनी का कारण बन जाए तो अतिश्योक्ति न होगी।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बारिश से डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करने में परेशानी पैदा हुई थी, लेकिन बारिश थमने के साथ टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया था। लद्दावाला वाले डलावघर को लेकर कंपनी और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वहां कूड़ा निस्तारण समयावधि में कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal