झमाझम बारिश के बीच ईओ ने बझेडी फाटक पर किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रावण माह की दस्तक संग पहले ही दिन बारिश के बीच कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव की समस्या निस्तारण को पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह टीम के साथ व्यवस्था बनाने को मैदान में उतरी, तो बदलाव की बयार दिखाई दी। इस बीच ईओ ने रेलवे फाटक बझेडी अण्डरपास पहुंचकर वहां पर हुए भारी जलभराव से निपटने को अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराते हुए पानी की समस्या का निदान कराया। इस दौरान कांवड़ मार्ग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने रुककर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जलभराव से निपटने को कराये जा रहे कार्यों को लेकर वार्ता की।

सोमवार को श्रावण माह के पहले दिन हुई मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ मार्ग भी जलमग्न हो गया। नगरीय क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मदीना चौक से बझेड़ी फाटक तक जलभराव के कारण हुई दुर्दशा को व्यवस्थित करने को बारिश के बीच ही पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए बझेडी फाटक पर अतिरिक्त पम्प लगवाकर अण्डरपास में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था की। साथ ही ईओ ने मदीना चौक से बझेडी फाटक तक इस कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव निस्तारण की खातिर पालिका टीमों को जिम्मेदारी सौंपी। बाद में ईओ ने शिवचौक का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। बारिश थमने के करीब आधे घंटे में यहां से पानी निकल गया था। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद बझेड़ी फाटक पर समस्या बन गई थी। जिसके लिए वहां निरीक्षण के साथ अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई, जबकि पिछले करीब एक पखवाडे से वहां एक पम्प और टीम की व्यवस्था कराई गई थी। वहीं कांवड़ मार्ग पर कई जगह कर्मचारियों से सड़क पर भरा पानी निकलने का रास्ता भी बनाया। सोमवार को ज्यादा पानी भरने के कारण दो पम्प लगाकर पानी निकलवाया गया। निरीक्षण के दौरान जेई जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक जलकल विकास कुमार, सफाई व खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal