चाँदीमय सौंदर्यीकरण के साथ हनुमान मंदिर हुआ भव्य, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया लोकार्पण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर में हनुमान प्रकटोत्सव महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर के चाँदी में पूर्ण सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी भव्य रूप से संपन्न हुआ। आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण के लिए आना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच सके। उनके प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिलापट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं। श्रद्धालुओं में मंदिर के चाँदीमय स्वरूप को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला रहा है।

गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा शामिल हुई। सिंहद्वार, रामनगर, आर्यनगर, शंकर आश्रम होते हुए आश्रम परिसर में समाप्त हुई। वहीं हनुमान जी का विशेष श्रंगार, छप्पन भोग, के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संतों एवं आम भक्तजनों प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ के उपरांत रात्रि में हनुमान जी की विशेष आरती संपन्न होगी। इस मौके पर होप सुपर स्पेशियलिटी एवं केंसर हास्पिटल, हरिद्वार के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन मंत्री) एवं स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज, साध्वी नेहा आनंद, विकास मौर्या, स्वामी रामदास, स्वामी ओम प्रकाश, रंजीता झा, सुधा राठोर, रश्मि झा, नीतू वार्ष्णेय, संतोष झा, बीएन राय, प्रियंका राय, संतोष कुमार , अग्रेश मुनीम जी , पं राजेन्द्र, दुर्गा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal