कांवड़ मार्ग पर ढाबा, दुकान संचालकों द्वारा नाम प्रदर्शित करने को लेकर अब DIG ने आदेश किये जारी

Share :

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है इसी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं इसी को लेकर कांवड़ यात्रा पर सहारनपुर के DIG अजय कुमार साहनी ने भी कांवर्ड मार्ग पर अब ढाबा संचालकों और अन्य दुकानदारों को नाम सहित बोर्ड लगाने के आदेश जारी करते हुए कहा कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जब कांवड़ियों के बीच होटल और ढाबों पर खाने की रेट लिस्ट को लेकर बहस हुई है। इससे पूर्व एसएसपी मुजफ्फरनगर नेवी क्षेत्र के सभी दुकानदारों को नई व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

इससे अलावा, ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां किसी होटल, ढाबे पर नॉनवेज मिलता है या किसी दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने किसी और नाम से होटल, ढाबा खोला है और इससे विवाद हुआ है।

इसके मद्देनजर, यह निर्णय लिया गया कि दुकानों, होटल, ढाबों के मालिक का नाम बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा जाए, रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लिखी जाएगी और कर्मियों के नाम भी स्पष्ट रूप से लिखे जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। इस मामले में डीआईजी अजय साहनी का कहना है कि सभी से बातचीत की गई है और सभी होटल, ढाबे इस पर सहमत हैं। सहारनपुर मण्डल में हमारे कांवड़ रूट के लिए यह तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal