हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र की बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा। घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो गए और घरों में कैद हो गए। इस दौरान किसी ने हाथी का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी मदमस्त होकर आराम से गली से गुजरता दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से जगजीतपुर क्षेत्र की कालोनियों में जंगली हाथी आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगजीतपुर क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों के झुंड रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

जिला चिकित्सालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएमएस डॉ.






