हरिद्वार (रिपोर्टर)। बृहस्पतिवार नवमी के पावन अवसर पर वार्ड 44, त्रिमूर्ति नगर में त्रिमूर्ति नगर तिराहा और त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य वार्ड पार्षद अहसान अंसारी के प्रयासों से संभव हो पाया। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड के निवासी एवं रिटायर्ड उपनिरीक्षक अर्जुन लाल के कर कमलों द्वारा किया गया। क्षेत्र के इस तिराहे के सौंदर्यकरण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि तिराहे के विकसित होने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में रिटायर्ड दरोगा अर्जुन लाल, रणवीर सिंह सैनी, संजीव सैनी, अनुज चौधरी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, अखिल कुमार, जाफिर अंसारी, पंडित अनुराग शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और इस कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए वार्ड पार्षद अहसान अंसारी का धन्यवाद किया।

विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान






