शांतिकुंज में नौनिहालों के संचालन में हुआ गायत्री महायज्ञ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में इन दिनों साधना और आध्यात्मिकता का विशेष वातावरण बना हुआ है। देश-विदेश से आए हजारों साधक वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साथ गायत्री साधना में जुटे हैं। इसी क्रम में एक विशेष आयोजन के तहत गायत्री विद्यापीठ के नौनिहालों द्वारा वैदिक विधि-विधान से गायत्री महायज्ञ का संचालन किया गया।
यज्ञ में छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और शुद्ध उच्चारण के साथ मंत्रोच्चार कर भावविभोर कर दिया। यज्ञ में अनेक बच्चों सहित साधकों ने सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना के साथ आहुतियाँ अर्पित कीं। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से विश्वकल्याण एवं सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी तथा महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने यज्ञ में सहभागिता करते हुए नौनिहालों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि संस्कारित बाल पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य संवार सकती है और आध्यात्मिक शिक्षा का समावेश समय की आवश्यकता है।
महिला मण्डल की प्रमुख व गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने बताया कि गायत्री विद्यापीठ में भी समय समय पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन होता है। यहाँ भी बच्चे यज्ञ का संचालन एवं अन्य यज्ञीय कार्य लगन के साथ करते हैं। यज्ञ का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवनिर्माण के 9 वर्ष–समृद्धि का स्वर्णिम संकल्प आज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल, पारदर्शी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति को समर्पित होगा। कार्यक्रम का आयोजन

कराटे किंग वेदप्रकाश के 250 जांबाज खिलाड़ी कलर्स एवं ब्लैक बेल्ट से सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व ख्याति प्राप्त वर्धमान हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. मुकेश जैन के विशेष सहयोग तथा इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ़ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षित कराटे अकेडमी आर्यपुरी, ब्रांच 1 न्यू मंडी, ब्रांच 2 गांधी कॉलोनी, ब्रांच 3 द्वारिका सिटी के

श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच नई मंडी भारतीया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के साथ भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के नामकरण संस्कार व अहिल्या उद्धार की कथा का बहुत ही सुंदर वर्णन

बिजली कटौती से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों पर पड़ रही दोहरी मार-मृदुल कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अघोषित बिजली कटौती किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल

बहादराबाद में ‘4 साल बेमिसाल’ शिविर पर उठे सवाल, कई विभाग रहे नदारद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में बुधवार को सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर व्यवस्था और जनभागीदारी के लिहाज से अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था, लेकिन मौके पर दिखी अव्यवस्था और विभागों की अनुपस्थिति ने इसकी

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय लोगों को दी जाए वरीयता-कन्हैया चंचल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद को ज्ञापन सौंपकर संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। पहाड़ी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष मुस्कान नेगी, जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रमुख नवीन अग्रवाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal