25 टीबी मरीजों को किया गोद लेकर पोषण पोटली का वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान फेज-2 का आयोजन डा० वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में किया गया।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान फेज-2 कार्यक्रम में वर्ष 2025 में कुल 38 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिव को त्तम्मानित भी किया गया। सभागार में ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव सहित एनजीओं संस्थाएं एवं समाज सेवी प्रबुद्धजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा० वीरपाल के नेतृत्व में सभागार में सफल आयोजन किया गया। जनपद की कुल 487 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025 में कुल 38 ग्राम पंचायतों में से 25 ब्रान्ज 10 सिल्वर एवं 03 गोल्ड कैटेगरी में रही है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को कम से कम एक टीबी मरीज को गोद लेने एवं अपने स्तर से 5 टीबी मरीजों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया गया ताकि जनपद पूरे प्रदेश में सर्वोच्च एवं प्राथमिकता पर टीबी मुक्त भारत में अपना पूर्ण योगदान दे सके। डा० सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा टीबी मरीज के खाते में उनके पोषण को और अधिक बेहतर बनाने हेतु इलाज के दौरान छः हजार रुपये दो किश्तों में दिये जाते हैं। इसी के क्रम में सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों, एनजीओ संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, से अपील है कि वह स्वयं निक्षय मित्र बनें और समाज में अपने स्तर से भी निक्षय मित्र बनवाकर वोजना में सक्रिय रूप से भाग लें और टीबी रोगियों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र के रूप में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं व्यक्ति, टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य पोषण में योगदान कर सकता है।
डा० लोकेश चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, 2026 को 100-डे कैम्पेन वी-2 के शुभारम्भ किया गया जा रहा है. जिसके क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में इसका शुभारम्भ जनपद में किया गया। सभागार में जनपद में तीन सर्वोत्तम गोद लेने वाले में साई दान फाउन्डेशन, डा० मुकेश जैन, डा० एमएल गर्ग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal