सुजडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए, यही बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक सैनी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में 23 मार्च बलिदान दिवस के अवसर पर समस्त जिलों में वंदे मातरम चौक की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी जी महाराज को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना तय हुआ था। उसी कड़ी में आज जनपद मुजफ्फरनगर में विश्व हिंदू महासंघ ने गगन भेदी नारे लगाते हुए प्रदेश मंत्री दीपक सैनी, जिला प्रभारी सुबोध वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में कहा कि आज भारत माता के लाल बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95 वे बलिदान दिवस एवं वंदे मातरम गीत की 151 वर्ष गांठ पर जनपद के सुजुडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक रखने की मांग करते है। लोक सन्यासी योगी महाराज का भी मानना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा ही नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है वंदे मातरम गीत ने देश के भाग्य विधाता रणबाकूरों के मन में ऐसा जोश उत्पन्न किया कि उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था महोदय अगर कोई देश विरोधी ताकत भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने का प्रयास करेगी तो देश का प्रत्येक वीर और वीरांगनाएं वंदे मातरम गीत का उद्घोष करते हुए उनको चुनौती देने का काम करेंगे वंदे मातरम गीत नहीं देश की आत्मा है। इसीलिए जनपद के अंदर वंदेमातरम चौक अति आवश्यक है उसके पश्चात सभी इकट्ठा होकर सूजडू चुंगी चौराहे पहुंचे और वहां पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सुंदरलाल उपाध्याय, पं. धर्मेंद्र मिश्रा,व्योम शर्मा, एड.आकाश वर्मा ,रक्षित पाल,पूनम गोस्वामी, संगीता पाल,चिया राजपूत, अनु सैनी, बृजेश कोरी, सुनील धनगर,विकास राज,कृष्ण पाल खटीक,बिट्टू बाबा,चंद्रपाल राजपूत,संदीप पाल,दीपक चौधरी,सूरज सैनी, बबीता सैनी,निशा सैनी,संजीव कश्यप,विपिन राणा,वीरेंद्र राणा,मनोज शर्मा,जितेंद्र सिँह,शीतल शर्मा,मोनिका पाल,कुसुम सैनी,श्वेता चौधरी,आशा प्रजापति,रीमा प्रजापति,सुशीला देवी,राजन धीमान,प्रदीप पाल,राहुल कुमार, सागर कुमार, कपिल कुमार, राधेश्याम सैनी, निखिल सैनी, आशु धीमान, विजय धीमान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal